उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिली साइकिल

Updated at : 29 Jan 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिली साइकिल

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिली साइकिल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भुरकुंडा

श्री अग्रसेन स्कूल में बुधवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें पढ़ाई, खेलकूद, उपस्थिति, अनुशासन, परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 24 विद्यार्थियों को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया. साइकिल पानेवाले बच्चे व उनके अभिभावक काफी खुश थे. बच्चों ने कहा कि अब वे जल्दी स्कूल पहुंच पायेंगे. समय की बचत होगी. पढ़ाई पर उनका और फोकस होगा. साइकिल पाने वालों में विहान सिंह, अंकिता कुमारी, आर्यन कुमार बेदिया, मनीषा कुमारी, अंशुमान प्रजापति, आर्यन कुमार, अंश कुमार ठाकुर, शांभवि सिन्हा, चंदन साव, तरुण कुमार नोनिया, मीत कुमारी, अंकित कुमार, विक्की कुमार, अंकुश कुमार, प्रिया कुमारी, उन्नति सिंह, डॉली कुमारी आदि शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी रामप्रसाद जालान ने कहा कि पुरस्कार मिलने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है. वह अपने प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं. विद्यालय के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि हमारी कोशिश बच्चों को लगातार प्रोत्साहित करते रहने की है. पुरस्कार बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करता है. विद्यालय प्रबंधन बच्चों को दी जानेवाली सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रहा है. हमारी कोशिश है कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं भी मिल सके. इस अवसर पर प्राचार्य विवेक प्रधान, निदेशक एकेडमिक एसके चौधरी, मुख्तार सिंह, साधना सिन्हा, दीपिका तिवारी, श्रीपर्णा गुप्ता, नाजिया तौहिद, रागिनी सिंह, सोनम खातून, ज्योति कुमारी, प्रोन्नति मुखर्जी, सूरज सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola