झामुमो के स्थापना दिवस में शामिल होंगे नेता व कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

झामुमो के स्थापना दिवस में शामिल होंगे नेता व कार्यकर्ता

विज्ञापन

रामगढ़. झामुमो जिला समिति की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू ने की. बैठक में नगर परिषद चुनाव की समीक्षा की गयी. संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में बूथ नवीनीकरण करने व जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को तत्पर रहने काे कहा. बैठक में चार अप्रैल को हजारीबाग में मनाने जाने वाले झामुमो के स्थापना दिवस में हजारों की संख्या में भाग लेने व इसकी तैयारी करने का निर्णय लिया गया. केदला मांडू निवासी बासुदेव महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. बैठक में नरेश हांसदा, योगेंद्र यादव, फकरूदीन अंसारी, अजय भोक्ता, राजेंद्र बेदिया, कुंवर महतो, सकलदेव करमाली, जाबेद आलम, जग्गू करमाली, बालदेव मुर्मू, अरुण बनर्जी, संतोष मानकी, संजय राय, धर्मेंद्र मिश्रा, अखिलेश यादव, विजय मुंडा, उमेश मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola