रैलीगढ़ा महायज्ञ के सातवें दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान

Updated:
विज्ञापन

रैलीगढ़ा महायज्ञ के सातवें दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

गिद्दी. रैलीगढ़ा में चल रहे नौ दिवसीय वार्षिक महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को कई धार्मिक अनुष्ठान कराया गया. यज्ञाचार्य जीवन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमान सुदामा शर्मा, प्रमिला देवी से वेदी पूजन, नवग्रह पूजन, हवन कराया. आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. यज्ञ की परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. बीएंडके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार झा यज्ञ में शामिल हुए और उन्होंने यहां पर माथा टेका. महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा कि यज्ञ और अनुष्ठान हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जो न केवल मन को शांति प्रदान करते हैं, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. रामानुज शरण महाराज ने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना धैर्य और विश्वास के साथ करना चाहिए. यज्ञ को सफल बनाने में अवधेश उपाध्याय, प्रेमचंद शर्मा, गुंजन साव, गोपी किशन शर्मा, अरविंद उपाध्याय, गोलू उपाध्याय, अनिल नायक, विकास ओझा, सतीश कुमार, विक्की कुमार, सुमित पांडेय, कुणाल शर्मा, मनीष कुमार, सन्नी बेदिया, करण मुंडा, राजीव रंजन सिंह, प्रिंस कुमार, जगदीश सिंह, रवि वर्मा, सुकेश दुबे, मुकेश दुबे, निखिल बेदिया, प्रेम नायक, गोविंद मुंडा लगे हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola