विधायक रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में भुरकुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
भुरकुंडा में विधायक रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देश के प्रति अपना सम्मान और प्रेम प्रकट किया.
भुरकुंडा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भुरकुंडा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों और एला एंग्लाइज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.
तिरंगा देश की गौरवशाली विरासत का प्रतीक : रोशनलाल चौधरी
मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली विरासत, वीर जवानों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता व अखंडता का प्रतीक है. तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के हृदय में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ समाज में एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती हैं. युवाओं को देश की एकता और अखंडता के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए.
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, एला एंग्लाइज स्कूल के प्राचार्य विजयंत कुमार, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, ज्योति सिंह, राजेश सोनी, विजय कुमार, राजन पांडेय, सोनू कुशवाहा, अनिल राय, राजाराम प्रजापति, अशोक कुमार, प्रभाष दास, दिनेश प्रसाद, संतोष शर्मा, बीनू भगत, राजू मल्होत्रा, अमित साव, देवेंद्र सिंह, नंदलाल रजक, अशोक मनीष, अजय गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, राजेश गुप्ता, मनोज सिंह, जय प्रकाश पांडेय, निशांत कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए. एला एंग्लाइज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







