रामगढ़ में गिद्दी के झुमरी महुआ टोला में आदिम जनजाति के लिए जागरूकता शिविर
उदघाटन करते बीडीओ, सीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
डाड़ी प्रखंड के झुमरी महुआ टोला में बिरहोर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.बच्चों और ग्रामीणों को मिली सुविधाएं.
गिद्दी (रामगढ़): आदिम जनजाति समुदाय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डाड़ी प्रखंड के झुमरी महुआ टोला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया, अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा और पंचायत प्रतिनिधियों ने किया. इस अवसर पर बीडीओ अनु प्रिया ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ बिरहोर परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया.
कई विभागों के लगाए गए स्टॉल
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाये गए. बच्चों के बीच स्कूल बैग और कॉपी का वितरण किया गया, जबकि बिरहोर परिवारों को बीज उपलब्ध कराया गया. बकरियों का टीकाकरण भी किया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिरहोर परिवारों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक दवाओं का वितरण किया. ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी गयी.
पक्के मकान, सड़क और नाली निर्माण की मांग
शिविर में बिरहोर परिवारों के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने, सामुदायिक भवन निर्माण, नाली निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण और चबूतरा निर्माण की मांग रखी गयी. ग्रामीणों ने हाई मास्ट लाइट लगाने और खपरैल मकानों के स्थान पर नये पक्के मकान उपलब्ध कराने की भी मांग की. इसके अलावा रंजीत बिरहोर को आदिम जनजाति पेंशन का लाभ देने, बैंक ऑफ इंडिया बलसगरा के माध्यम से उन्हें पीएमजेजेवाइ का लाभ दिलाने और आंगनबाड़ी केंद्र में एक बिरहोर बच्चे का नामांकन कराने की मांग भी की गई.
शिविर में मुखिया सुदर्शन भुइयां, पंसस सुरेश राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, लालधन महतो, हरिहर प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत सिंह
रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







