आरसीएमयू-इंटक सीसीएल कमेटी सम्मेलन में मजदूर हितों के लिए संगठित संघर्ष पर जोर

Updated:
विज्ञापन

आरसीएमयू-इंटक सम्मेलन में अनूप सिंह ने कहा कि कोयला मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.

विज्ञापन

उरीमारी (रामगढ़): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू-इंटक) सीसीएल कमेटी का सम्मेलन उरीमारी स्थित रीजनल कार्यालय में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि बेरमो विधायक सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह मौजूद रहे. सम्मेलन की शुरुआत सिदो-कान्हू, डॉ भीमराव आंबेडकर और शहीद निर्मल कुमार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. दिवंगत कर्मचारियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया.

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष जरूरी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनूप सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना समय की आवश्यकता है. आरसीएमयू-इंटक हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे मजबूत बनाने में मजदूरों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है. मजदूरों की समस्याओं का समाधान वार्ता और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव, शाखा और क्षेत्र स्तर पर लगातार सक्रिय रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- जमीन के बदले नौकरी नहीं मिलने पर रैयतों ने कोलियरी बंद कराने की दी चेतावनी

मजदूरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूत करना उद्देश्य : राजू यादव

क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि आरसीएमयू-इंटक का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक मजदूर के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना है. उन्होंने बरका-सयाल क्षेत्र में यूनियन को और मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि मजदूरों और विस्थापितों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा.

सेवानिवृत्त कर्मियों और पदाधिकारियों को किया सम्मानित

सम्मेलन के दौरान पांच सेवानिवृत्त कर्मियों और यूनियन पदाधिकारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. वहीं 30 नये लोगों ने आरसीएमयू-इंटक की सदस्यता ग्रहण की. राजू यादव ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को पौधा भेंट किया. सम्मेलन की अध्यक्षता रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार ने की, जबकि संचालन गणेश राम ने किया. मौके पर रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह, विभिन्न क्षेत्रों से आये शाखा अध्यक्ष और सचिव समेत बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

उरीमारी शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, लालो महतो, कंचन मांझी, महादेव बेसरा, मुखिया चरका करमाली, धर्मदेव करमाली, कानू मरांडी, शिव शंकर पांडेय, जयंत तुरी, सत्येंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सुजीत पटेल, आशीष चक्रवर्ती, श्यामसुंदर प्रसाद, वाल्मिकी यादव, संजय यादव, रवि पंवरिया, महावीर कुमार, सिगू मांझी, अलीहसन खान, आलमगीर, भोला यादव, राजेंद्र यादव, नत्थू प्रसाद, रंजीत करमाली, अमर यादव, गूंजन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola