रामगढ़ में खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 अगस्त, किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील

Updated:
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन रवाना करते डीडीसी | Prabhat Khabar Network

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है. किसान प्रज्ञा केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण जरूर कराएं.

विज्ञापन

रामगढ़: बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 के तहत किसानों को खरीफ फसल का बीमा कराने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से डीडीसी आशीष अग्रवाल ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तहत खरीफ फसल 2026 का बीमा कराया जा रहा है.

31 अगस्त तक करा सकते हैं फसल का बीमा

किसान फसल बीमा के लिए प्रज्ञा केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गयी है. किसानों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की गयी है. पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि प्रमाण पत्र, बटाई प्रमाण पत्र, फसल बुआई प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर आवश्यक होगा.

एक रुपये टोकन राशि पर मिलेगा बीमा

योजना के तहत एक रुपये की टोकन राशि पर अगहनी धान का 70,100 रुपये प्रति हेक्टेयर और भदई मकई का 54,300 रुपये प्रति हेक्टेयर बीमा किया जाएगा. कृषि विभाग की ओर से किसानों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर फसल बीमा कराकर अपनी खरीफ फसल को संभावित प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के जोखिम से सुरक्षित करें. योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola