कस्तूरबा में नामांकन के लिए प्रचार वाहन रवाना
Updated at : 03 Mar 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मांडू : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में सत्र 2017-18 के लिए वर्ग छठा में नामांकन कराने को लेकर प्रचार वाहन गुरूवार को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया. स्कूल वार्डेन रेणू कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को ग्राम केदला, बसंतपुर और पचंडा के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि निर्धन, अनाथ, […]
विज्ञापन
मांडू : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में सत्र 2017-18 के लिए वर्ग छठा में नामांकन कराने को लेकर प्रचार वाहन गुरूवार को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया.
स्कूल वार्डेन रेणू कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को ग्राम केदला, बसंतपुर और पचंडा के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि निर्धन, अनाथ, बिरहोर व क्षितिज बच्चियों को प्राथमिकता के आधार पर स्कूल में नामांकन लिया जाएगा. उन्होंने लोगों से ऐसी बच्चियों का नाम नजदीकी स्कूल के माता समिति से अनुशंसा करा कर आगामी छह मार्च तक कस्तूरबा कार्यालय में जमा करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




