चापानल का पानी बहाने से मना करने पर पड़ोसी ने की मारपीट, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
चापानल का पानी बहाने से मना करने पर पड़ोसी ने की मारपीट, तीन घायल

चापानल का पानी बहाने से मना करने पर पड़ोसी ने की मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन

मामले को लेकर पीड़िता ने बरकाकाना ओपी में लिखित शिकायत की है. बरकाकाना. चापानल का पानी बहाने से मना करने पर पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर तीन लोगों को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर बरकाकाना ओपी में पीड़िता गीता देवी ने लिखित शिकायत की है. गीता देवी ने बताया है कि बीते रविवार शाम सात बजे वह अपने घर के आंगन में बैठी थी. इस दौरान, घर के पीछे बने चापाकल का पानी उनके आंगन में बह कर आ रहा था. मना करने पर पड़ोसी रीता देवी अपने पति रामनाथ सोनी, पुत्र अजीत सोनी, दीपक सोनी, शंकर सोनी उनके घर में आ गये. इसके बाद उनके साथ मारपीट करने लगे. घटना की जानकारी पति विजय साव को दी. विजय साव घुटूवा स्थित दुकान से घर पहुंचे. उनके घर पहुंचने के बाद वे सभी लोग अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल कर लाठी से मारपीट शुरू कर दी. पति विजय साव के सिर पर गंभीर चोट लग गयी. बीच -बचाव करने आये देवर सुनील साव तथा भतीजे आदित्य कुमार के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की. घर के लोगों ने बरकाकाना ओपी पुलिस को मामले की जानकारी दी. ओपी पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले गयी. सदर अस्पताल में इलाज के बाद पति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. पति, भतीजा तथा देवर के सिर पर कई टांके लगे हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola