बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा
Updated at : 09 Dec 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

घाटोटांड : बेटे की कमी को पूरा करते हुए सुधांशु मुखर्जी की बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर एक मिसाल पेश किया है. अवकाश प्राप्त सीसीएल कर्मी सुधांशु मुखर्जी (79 वर्ष ) का निधन 7 दिसंबर को अहले-सुबह 3:50 बजे इलाज के दौरान रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में हो गयी. वह […]
विज्ञापन
घाटोटांड : बेटे की कमी को पूरा करते हुए सुधांशु मुखर्जी की बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर एक मिसाल पेश किया है. अवकाश प्राप्त सीसीएल कर्मी सुधांशु मुखर्जी (79 वर्ष ) का निधन 7 दिसंबर को अहले-सुबह 3:50 बजे इलाज के दौरान रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में हो गयी. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे . उनकी चार बेटियां हैं . अवकाश ग्रहण करने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ रांची रोड स्थित अपनी बेटी-दामाद के घर रह रहे थे .पुत्र नहीं होने की कमी उनकी पुत्रियों ने कभी उन्हें महसूस नहीं होने दी.
उनके सभी पुत्रियों का भरा पूरा खुशहाल परिवार है. पिता के मृत्यु के उपरांत उनकी मौजूद बेटियों में रानू देवी, ममता देवी अनिता देवी व उनकी नतीनी स्वीटी ने मिल कर बेटे का फर्ज निभाया और पिता की अर्थी को कंधा दिया . शव का अंतिम संस्कार रामगढ़ दामोदर नदी घाट पर किया गया. शव को मुखाग्नि उनके नाती अनुपम कुमार बनर्जी ने दी . अंतिम संस्कार में उनके परिजन बालेश्वर महतो , तरूण बनर्जी, गोपाल सिन्हा, मनोज मुखर्जी , चंदन मुखर्जी, चंद्रभानू प्रताप ,अनुप महतो ,दासो प्रसाद, मेधनाथ प्रसाद, खुशीलाल मिश्रा, सुनील मिश्रा, उमेश कुमार महतो देवलाल प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




