आज निकाली जायेगी जागरूकता रैली

Updated at : 01 Dec 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
आज निकाली जायेगी जागरूकता रैली

परिषद के हर वार्ड विद्यालय, अस्पताल, पार्क में चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान रामगढ़. छावनी परिषद स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन एक से 15 दिसंबर तक करेगी. एक दिसंबर को इसे लेकर प्रात: 8.30 बजे सुभाष चौक के निकट माता विघ्न हरेश्वरी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जायेगा. यहां से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जायेगी. […]

विज्ञापन
परिषद के हर वार्ड विद्यालय, अस्पताल, पार्क में चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान
रामगढ़. छावनी परिषद स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन एक से 15 दिसंबर तक करेगी. एक दिसंबर को इसे लेकर प्रात: 8.30 बजे सुभाष चौक के निकट माता विघ्न हरेश्वरी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जायेगा. यहां से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जायेगी. कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर केबीके केशब, सीओ सपन कुमार समेत अन्य अधिकारी, परिषद के वार्ड सदस्य समेत अन्य लोग भाग लेंगे. साथ ही छावनी से संचालित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस अभियान में भाग लेंगे.
उक्त जानकारी परिषद के सीइओ सपन कुमार ने देते हुए रामगढ़ के नागरिकों से भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की है. इसके अलावा दो दिसंबर को वार्ड सदस्यों, विद्यार्थियों द्वारा पूरे वार्ड नंबर एक, तीन को वार्ड नंबर दो, चार को वार्ड नंबर तीन, पांच को वार्ड नंबर चार, छह को वार्ड संख्या पांच, सात को वार्ड संख्या छह, आठ को वार्ड संख्या सात तथा नौ दिसंबर को वार्ड संख्या आठ के संपूर्ण वार्ड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जायेगा. 10 दिसंबर को कार्यालय, अस्पताल व विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, 11 को ट्रेंचिंग मैदान में कचरे का निष्पादन किया जायेगा, 12 को पर्यावरण संरक्षण के लिए छावनी परिषद संचालित विद्यालयों व अस्पताल में पौधे लगाये जायेंगे.
13 को स्वच्छता मिशन के तहत निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 14 को कार्यालय, अस्पताल, पार्क, बस स्टैंड, डेली मार्केट, कैँट स्टाफ क्वार्टर में सफाई अभियान तथा 15 दिसंबर को सभी वार्डों, विद्यालयों, कार्यालय व पार्क की संपूर्ण सफाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola