फैक्टरियों से फैल रहे प्रदूषण से सेना भी परेशान
Updated at : 01 Dec 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

स्टेशन कमांडर ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव से करेंगे शिकायत रामगढ़ : रामगढ़ से सटे चल रहे विभिन्न प्रकार की फैक्ट्रियों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से सेना भी परेशान है. रामगढ़ की सैन्य छावनी पर इसका असर पड़ रहा है. इसका जवानों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. इसे लेकर […]
विज्ञापन
स्टेशन कमांडर ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव से करेंगे शिकायत
रामगढ़ : रामगढ़ से सटे चल रहे विभिन्न प्रकार की फैक्ट्रियों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से सेना भी परेशान है. रामगढ़ की सैन्य छावनी पर इसका असर पड़ रहा है. इसका जवानों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. इसे लेकर सेना के अधिकारी काफी गंभीर हैं. बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ छावनी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केबीके केशब ने कहा है कि प्रदूषण से काफी परेशानी हो रही है. वे शीघ्र ही झारखंड के मुख्य सचिव से मिल कर रामगढ़ से सटे फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण फैलाये जाने की शिकायत करेंगे.
साथ ही उन्होंने इस दिशा में और भी कानूनी कदम उठाने की बात कही. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी कई बार सैन्य अधिकारियों द्वारा इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है. साथ ही एक बार जांच करवाये जाने पर प्रदूषण का स्तर खतरनाक पाया गया था. नियमानुसार चलने वाले हर फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रक प्लांट (इएसपी) लगा हुआ है. लेकिन उसे फैक्ट्री संचालक अपनी मन मर्जी से चलाते हैं. प्रशासन के पास इएसपी यंत्र लगातार चला कि नहीं इसे जांचने की कोई व्यवस्था नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




