सड़क के निकट के शराब दुकान व बार होंगे बंद

एनएचएआइ के मेंटेनेंस से किसी अधिकारी को नहीं आने से उपायुक्त हुईं नाराज वरीय अधिकारियों को पत्र लिख कर करेंगी शिकायत रामगढ़ : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. संचालन डीटीओ संजीव कुमार ने किया. बैठक में 13 मुद्दों […]
एनएचएआइ के मेंटेनेंस से किसी अधिकारी को नहीं आने से उपायुक्त हुईं नाराज
वरीय अधिकारियों को पत्र लिख कर करेंगी शिकायत
रामगढ़ : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. संचालन डीटीओ संजीव कुमार ने किया. बैठक में 13 मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.
राष्ट्रीय व राजकीय सड़क मार्गों पर सौ मीटर के दायरे में शराब दुकानों व बार को बंद करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए जिले भर के ऐसे दुकानों व बार को चिह्नित करने का निर्देश उपायुक्त ने सहायक उत्पाद आयुक्त, डीटीओ व डीएसपी मुख्यालय को दिया. दो दिनों के अंदर सूची उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. सड़क के किनारे लगे होर्डिंगों को हटाने के मामले में छावनी परिषद के सीइओ ने जानकारी दी कि गुरुवार एक दिसंबर से छावनी क्षेत्र में सड़क किनारे लगे सभी होर्डिंगों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी. एनएच 33 के प्राधिकृत एनएचएआइ के मेंटेनेंस अधिकारियों या एजेंसी के लोगों के बार-बार बैठक से गायब रहने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. साथ ही कहा कि वे इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करेंगी.
सीसीएल के माइनिंग क्षेत्रों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए सभी प्रक्षेत्रों के सीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिया गया. साथ ही उपायुक्त ने वैसे सभी वाहनों को जो क्षमता से अधिक सवारी ढोते हैं. उन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही वाहनों को शराब पी कर चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश उपायुक्त राजेश्वरी बी ने अधिकारियो को दिया. बैठक में एसपी डॉ एम तमिल वाणन, छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार, सीसीएल व अन्य विभागों के अधिकारी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




