टीपीसी से जुड़ा अपराधी आनंद गंझू गिरफ्तार
Updated at : 30 Nov 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू : पतरातू पुलिस ने सोमवार रात कई अपराधों को अंजाम देनेवाले अपराधी आनंद गंझू को गिरफ्ताफ्कर लिया. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तालाटांड़ गांव में आनंद गंझू अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद है. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर उसे पकड़ा. उसके अन्य साथी भाग निकले. पुलिस ने उसे […]
विज्ञापन
पतरातू : पतरातू पुलिस ने सोमवार रात कई अपराधों को अंजाम देनेवाले अपराधी आनंद गंझू को गिरफ्ताफ्कर लिया. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तालाटांड़ गांव में आनंद गंझू अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद है. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर उसे पकड़ा.
उसके अन्य साथी भाग निकले. पुलिस ने उसे सर्च किया तो उसके कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. पतरातू थाना प्रभारी अर्जुन मिश्रा ने बताया कि इस अपराधी का संबंध टीपीसी से भी रहा है. 2013 में कुजू थाना क्षेत्र में ट्रक लूट कांड का यह मुख्य अभियुक्त था. इसमें उसे जेल भी भेजा गया था. कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था. पुलिस ने पतरातू थाना कांड संख्या 310/2016 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. छापामारी दल में एएसआइ सुखराम भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




