दूसरे दिन भी चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार

Updated at : 30 Sep 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार

रामगढ़. झासा के निर्देश पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने के लेकर चिकित्सकों का तीन दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन गुरुवार को भी जिला के सरकारी चिकित्सकों ने ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया. जिला के सदर अस्पताल में ओपीडी कार्य नहीं हुआ. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने अस्पताल में उपस्थिति दर्ज करायी, लेकिन ओपीडी […]

विज्ञापन
रामगढ़. झासा के निर्देश पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने के लेकर चिकित्सकों का तीन दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन गुरुवार को भी जिला के सरकारी चिकित्सकों ने ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया. जिला के सदर अस्पताल में ओपीडी कार्य नहीं हुआ.
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने अस्पताल में उपस्थिति दर्ज करायी, लेकिन ओपीडी कार्य नहीं किया. ओपीडी नहीं करने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा को सुचारू रखा. सदर अस्पताल रामगढ़ के बाद बैनर लगा कर चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया. कार्य बहिष्कार के क्रम में सीएस डॉ सुनील उरांव, एसीएमओ डॉ अनुराधा कश्यप, डॉ अशोक कुमार पाठक, डीएस डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, डॉ केएन प्रसाद, डॉ जेसी दास, डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, डॉ सबीता वर्मा, डॉ वंदना गौड़ सहित अन्य चिकित्सकों ने कार्य का बहिष्कार किया.
झासा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार सिन्हा व सचिव डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा बंद रखा गया. लेकिन इमरजेंसी सेवा चालू रखा गया था. 30 सितंबर को जिला के सभी निजी चिकित्सक कार्य का बहिष्कार करेंगे. दो अक्तूबर को चिकित्सकों के द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिया जायेगा. जिसे 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola