बोरिया बाबा के आश्रम में समाधि पूजन का समापन

Updated:
विज्ञापन
बोरिया बाबा के आश्रम में समाधि पूजन का समापन

अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा का गुजरात के बरोदरा में मिट्टी समाधि के पश्चात्र कलश रजरप्पा स्थित बोरिया बाबा के आश्रम में चार दिवसीय समाधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गोला. अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा का गुजरात के बरोदरा में मिट्टी समाधि के पश्चात्र कलश रजरप्पा स्थित बोरिया बाबा के आश्रम में चार दिवसीय समाधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का समापन बुधवार को महा भंडारा के साथ किया गया. इससे पूर्व अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध व सेवा संस्थान वाराणसी के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने अपने अघोरपीठ रजरप्पा के पीठाधीश्वर हरे राम ब्रह्मचारी (बोरिया बाबा) की समाधि दी. इस दौरान शिष्य जयंत पंडा ने बताया कि बाबा के इच्छा के अनुसार उन्हें आश्रम के पुराने भवन में समाधि दी गयी. जहां वह शुरुआती दौर में रहते थे. सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पत्रकार मनोज मिश्र ने भी बाबा को श्रद्धांजलि दी. मौके पर अरुण सिंह, नागेंद्र राम, विकाश राम, मठल्लू, डॉ बीके तिवारी, विकाश सिंह, शशांक शेखर, अरविंद सिंह, संतोष पांडेय, लक्ष्मी पंडित, श्रीकांत झा, राजकुमार पांडेय, रूबी सिंह, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, शनि नाथ, महेश सिंह, सतीश विश्वकर्मा, महेश नारायण सिंह, सेठी पंडा, सुखदेव मुर्मू, महावीर मुर्मू, जितेंद्र कुमार, प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola