..हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बैठक का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
..हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बैठक का आयोजन

होंहे मोढ़ा में आगामी 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को यज्ञ कमेटी की एक बैठक हुई

विज्ञापन

बलसगरा. होंहे मोढ़ा में आगामी 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को यज्ञ कमेटी की एक बैठक हुई. यज्ञ की तैयारी पर विभिन्न मुद्दा पर चर्चा की गयी. मौके पर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी कई महीनों से चल रही है. पिछले दो अप्रैल को भूमि पूजन बनारस से आए पंडित द्वारा विधिवत रूप से किया गया था. यज्ञ को सफल बनाने के लिए आस पास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. हर टोला–मोहल्ले में सर सफाई की जा रही है. साथ ही मांस व मदिरा के पूर्ण निषेध को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है. गांव के सभी मार्गों पर बजरंगबली के ध्वज लगाये गये हैं. कमेटी के लोगों द्वारा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली भी निकाली जा रही है. वहीं मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई, रंग-रोगन और पुताई का कार्य तेजी से जारी है. महायज्ञ की सभी प्रमुख तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. यज्ञ समिति होन्हे मोढ़ा की सचिव रीमा कुमारी ने बताया कि पूरा गांव भक्तिमय हो चुका है. यज्ञ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. बैठक में समिति अध्यक्ष भोला महतो, संरक्षक राजेश कुमार, पारसनाथ महतो, सुबोध कुमार महतो, महेश महतो, विनोद महतो, शिवनाथ महतो, देवकी महतो, दीपक कुमार, अशोक कुमार, नागेश्वर महतो, प्रियंका देवी, कुंती देवी, सीता आदि कई लोग उपस्थित थी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola