शबद-कीर्तन से गूंजा शहर

Published at :16 Jan 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
शबद-कीर्तन से गूंजा शहर

रामगढ़ : गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के पर निकाले जा रहे प्रभातफेरी के अंतिम दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए. सुबह-सुबह पूरा शहर श्रद्धालुओं के भजन व शबद से गूंज उठा. प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकल किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए जायसवाल कॉलोनी स्थित माता […]

विज्ञापन
रामगढ़ : गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के पर निकाले जा रहे प्रभातफेरी के अंतिम दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए. सुबह-सुबह पूरा शहर श्रद्धालुओं के भजन व शबद से गूंज उठा. प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकल किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए जायसवाल कॉलोनी स्थित माता महेंद्र कौर अरोड़ा के जायसवाल कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची.
माता महेंद्र कौर अरोड़ा की अगुवाई में देवेंद्र सिंह अरोड़ा, दलजिंदर सिंह अरोड़ा व उनके परिजनों ने निशान साहिब पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी व उसमें शामिल लोगों का स्वागत किया. प्रभातफेरी में गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, इंदरपाल सिंह सैनी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, डाॅ नरेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह छाबड़ा, तेजिंद्र सिंह सोनी, इंदरजीत सिंह होरा, मणी सिंह छाबड़ा, परमदीप सिंह कालरा, अंकित कालरा, अवतार सिंह सैनी, हरजीत सिंह छाबड़ा, परमिंदर सिंह जस्सल, त्रिलोचन सिंह जस्सल, मीडिया प्रभारी करमजीत सिंह जग्गी, बबली सोनी, रजनी छाबड़ा, इर्शिका कोर सोनी, लवली गांधी, नरेश सैनी, जसमीत कौर सोनी, विक्की लांबा आदि शामिल थे.
निशान साहिब की सेवा की गयी: प्रभातफेरी के समापन पर गुरुद्वारा साहिब में परंपरा के अनुरुप निशान साहिब की सेवा सतपाल सिंह होरा के सौजन्य से पूरी मर्यादा से की गयी. निशान साहिब की सेवा के बाद प्रसाद वितरण किया गया.
गुरुगोविंद जी के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम आज: गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर 16 जनवरी को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम दिन के 9.30 बजे शुरू होकर दिन के दो बजे तक चलेगा. कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola