बलसगरा की होन्हेमोढ़ा पंचायत में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
बलसगरा की होन्हेमोढ़ा पंचायत में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

बलसगरा की होन्हेमोढ़ा पंचायत में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बलसगरा. डाड़ी प्रखंड अंतर्गत होन्हेमोढ़ा पंचायत में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष कुमार पृथ्वी ने की. सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची विभाग के महाविद्यालय कार्य प्रमुख डॉ शशांक कुलकर्णी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर हिंदू समाज को संगठित करना और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षित, संस्कारित एवं चरित्रवान समाज की आवश्यकता है. युवाओं को माता-पिता का सम्मान, बड़ों का आदर एवं सामाजिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए. उन्होंने भारत की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. इसके लिए समाज में व्याप्त भेदभाव को मिलकर समाप्त करना होगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं को संकोच त्यागकर समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आगे आना चाहिए. इस अवसर पर संघ चालक शत्रुघ्न, सत्यम, बसंत प्रजापति, मनीष, ओमप्रकाश महतो, आशीष कुमार, मनोज कुमार, पारस महतो, भोला महतो, रीमा देवी, राजकुमार महतो, जगन्नाथ महतो, सीमा देवी, देवंती देवी, प्रभात कुमार, सनी कुमार, अवधेश प्रजापति, जयराम प्रजापति, ब्रह्मदेव मिश्रा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola