बीज अंकुरण नहीं होने पर किसानों ने कृषि विभाग को लिखा

फोटो फाइल : 12गोला,01-जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र | Prabhat Khabar Network
गोला में राजेंद्र मंसूरी धान बीज का अंकुरण नहीं होने पर किसानों ने शिकायत की। कृषि विभाग ने मामले की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
1जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र गोला. बिरसा सीड एक्सचेंज स्कीम के तहत अनुदानित दर पर किसानों के बीच वितरित किये गये राजेंद्र मंसूरी धान बीज के अंकुरण नहीं होने की शिकायत पर कृषि विभाग ने जांच शुरू कर दी है. गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के आवेदन के आधार पर जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, गोला को मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन जीपीएस फोटो सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नव कुमार महतो ने जिला कृषि पदाधिकारी को दिये आवेदन में बताया है कि कंपनी ने 25 क्विंटल प्रमाणित राजेंद्र मंसूरी धान बीज खरीदा था. किसानों से लगातार शिकायत मिल रही है कि बुआई के बाद बीज का अंकुरण बहुत कम हुआ. इस शिकायत का असर हाइब्रिड धान बीज की बिक्री पर भी पड़ा है. इस वर्ष बड़ी मात्रा में बीज बच जाने की संभावना है. शिकायत करने वाले किसानों में पतरातू गांव के कार्तिक महतो, डेगलाल महतो, कोलेश्वर महतो एवं प्रमानंद महतो शामिल हैं. जिला कृषि पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर 13 जुलाई तक मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










