युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

वेस्ट बोकारो के बाजार टांड में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

घाटोटांड : रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बाजार टांड में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान आटा मिल संचालक उमेश साव के पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है. घटना के समय सागर घर में पूरी तरह अकेला था. मिली जानकारी के अनुसार, सागर के माता-पिता और छोटा भाई दो दिन पहले रांची गए हुए थे. परिजनों ने बताया कि रांची जाने के बाद भी सागर लगातार फोन के माध्यम से अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के संपर्क में था.रविवार दोपहर करीब एक बजे उसके चाचा प्रमोद साव ने उसे फोन कर खाने के लिए बुलाया, जिस पर सागर ने जल्द आने की बात भी कही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

फोन नहीं उठाने पर परिजनों को हुई चिंता

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बाद जब सागर ने फोन उठाना बंद कर दिया, तो रांची में मौजूद उसके पिता को चिंता हुई. उन्होंने अपने भतीजे और पड़ोसियों को घर जाकर देखने के लिए कहा.जब लोग घर पहुंचे तो मुख्य गेट अंदर से बंद था. काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर एक स्थानीय युवक दीवार फांदकर अंदर गया और मुख्य दरवाजा खोला.

अंदर पहुंचने पर देखा गया कि कमरे के बाहर लगे लोहे के ग्रिल में भी अंदर से ताला लगा हुआ था. स्थानीय लोगों ने सब्बल की मदद से ताला तोड़ा. कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए. सागर का शव छत के पाइप से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता भी शाम करीब 7 बजे रांची से लौट आए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया तथा सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.पुलिस मृतक के कॉल डिटेल्स समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola