रंगदारी मांगने का विरोध किया तो पति पर बरसी लाठियां, दोनों पैरों पर वार; देवर समेत दो पर केस
रामगढ़ में रंगदारी मांगने का विरोध करने पर पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।
रामगढ़: सिरका एमपी वन स्कूल निवासी मानो देवी ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने देवर समेत दो लोगों पर पति के साथ मारपीट करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
आवेदन में मानो देवी ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी.
आरोप है कि मारपीट के दौरान लाठी से पति के दोनों पैरों पर वार किया गया, जिससे उन्हें चोट लगी. घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह भी पढें: रामगढ़: कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, नशे से तौबा का संकल्प; पतरातू में मनाया गया दिव्य रक्षाबंधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए