गिद्दी में दो जंगली हाथियों की दस्तक, पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को किया सतर्क

Updated:
विज्ञापन

हाथियों के आने पर लोगों को अलर्ट करती पुलिस और हाथियों को पैरों के निशान

गिद्दी परियोजना क्षेत्र में दो जंगली हाथियों के आने से लोगों में दहशत का माहौल है. वन विभाग और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दे रहे हैं.

विज्ञापन

गिद्दी से अजय कुमार व रंजीत सिंह की रिपोर्ट.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी परियोजना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो जंगली हाथियों के पहुंचने से मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत है. दोनों हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गिद्दी पहुंच गयी. पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार सतर्क कर रही है.

जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा क्षेत्र से दो जंगली हाथी रात करीब आठ बजे गिद्दी परियोजना के मैगजीन के पास पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने वन विभाग, पुलिस-प्रशासन और परियोजना प्रबंधन को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने मैगजीन के पास दोनों हाथियों को घूमते हुए देखा. कुछ लोगों के अनुसार, दोनों हाथी पोटममोढ़ा जंगल की ओर बढ़ रहे थे.

हाथियों के पास नहीं जाने की अपील

गिद्दी पुलिस ने लोगों से हाथियों के पास नहीं जाने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगायें और उन्हें किसी भी तरह परेशान करने की कोशिश न करें. खासकर रात के समय लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने और हाथियों के संभावित रास्ते पर जाने से बचने को कहा गया है.

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है. स्थानीय लोग भी सतर्क हो गये हैं. वन विभाग के पदाधिकारी बटेश्वर पासवान ने कहा कि वन विभाग की टीम गिद्दी पहुंच गयी है. हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्र से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola