रामगढ़: कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, नशे से तौबा का संकल्प; पतरातू में मनाया गया दिव्य रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के लोग | Prabhat Khabar Network

पतरातू के ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन के अवसर पर नशामुक्ति भारत अभियान के तहत लोगों ने पवित्रता और व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

पतरातू: ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर आठ स्थित पीटीपीएस पतरातू सेवा केंद्र में शुक्रवार को दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशामुक्ति भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सेवा केंद्र से जुड़े भाई-बहनों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी रोशनी ने उपस्थित लोगों को परमात्मा शिव का रक्षासूत्र बांधा. सेवा केंद्र की संचालिका बीके रोशनी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता का संकल्प लेने का अवसर भी है. मन, वचन और कर्म से पवित्रता अपनाने से जीवन में सुख और शांति की अनुभूति होती है.

राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षक बीके रामदेव ने कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से काम, क्रोध, लोभ और अहंकार जैसे मनोविकारों पर विजय प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से राजयोग ध्यान का अभ्यास करने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की.

कार्यक्रम में अतिश कुमार, देवेंद्र कुमार, सोहन कुमार, सविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, गीता देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढें: राखी के धागे से संस्कृत की विरासत तक, कैथा शिव मंदिर में अनोखे अंदाज में मनाया गया पर्व



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola