अपराध बैठक को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की मामलों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
अपराध बैठक को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की मामलों की समीक्षा

अपराध बैठक को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की मामलों की समीक्षा

विज्ञापन

पांच वर्षों के अपराध का थानावार डाटाबेस तैयार कर होगी कार्रवाई : एसपी संगठित अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एएसपी को बनाया गया जिला का नोडल पदाधिकारी रामगढ़. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसपी मुकेश कुमार ने की. पुलिस अधीक्षक ने मार्च 2026 में दर्ज व निष्पादित कांडों की समीक्षा करते हुए प्रतिवेदित से अधिक कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने, सड़क सुरक्षा, अवैध प्रकार की गतिविधि व अपराध अनुसंधान का निर्देश दिया. गंभीर मामलों में बलात्कार व पोक्सो एक्ट से संबंधित कांडों का 60 दिन के भीतर निष्पादन करने, पासपोर्ट सत्यापन पांच दिन में कर पोर्टल पर अपलोड करने और डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायतों पर 10 मिनट के भीतर कार्रवाई करने, लंबित कांडों की समीक्षा कर पुराने मामलों की सूची तैयार कर त्वरित निष्पादन करने काे कहा. एसपी ने संगठित अपराध, फरार अभियुक्त, गैर तामिला वारंट, स्थायी वारंट एवं कुर्की-जब्ती से संबंधित मामलों में योजनाबद्ध कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने जन शिकायतों के निष्पादन, ई-ऑफिस, सीसीटीएनएस एवं ई-साक्ष्य के उपयोग पर भी जोर दिया गया. बैठक में सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग तेज करने और थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने को कहा. एसपी ने पांच वर्ष के अपराध का थानावार डाटाबेस तैयार करने काे कहा. डाटाबेस के आधार पर अपराध पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने जिला में संगठित आपराधिक गिरोह पर अंकुश लगाने को लेकर एसडीपीओ पतरातू सह एएसपी को जिला का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया. कहा कि नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में ही जिला में कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा, रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन वत्स, सभी अंचल निरीक्षक, थाना, ओपी प्रभारी व शाखा प्रभारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola