डीएवी में मनायी गयी महात्मा हंसराज की जयंती

Updated:
विज्ञापन
डीएवी में मनायी गयी महात्मा हंसराज की जयंती

डीएवी में मनायी गयी महात्मा हंसराज की जयंती

विज्ञापन

उरीमारी. डीएवी पब्लिक स्कूल, उरीमारी में महात्मा हंसराज की 163वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा हंसराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. 10वीं के मेधावी छात्र अंशुमन कुमार, सुमन, दीपिका, अनमोल व आदित्य शर्मा व उनके अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. सभी को सम्मानित किया गया. अभिभावक संजय शर्मा ने कहा कि किसी भी विद्यालय की पहचान वहां के शिक्षकों की मेहनत, समर्पण व सेवाभाव से होती है. प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने सभी अभिभावकों, छात्रों व शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. कहा कि महात्मा हंसराज के आदर्शों पर चलने वाली डीएवी संस्थाएं शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola