हजारीबाग सीजीएम के चालक की मौत

Published at :15 Jan 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग सीजीएम के चालक की मौत

रामगढ़ : हजारीबाग सीजीएम अमितेश लाल के चालक की मौत गुरुवार की शाम चुटुपालू घाटी में हो गयी. हजारीबाग सीजीएम अमितेश लाल की धर्मपत्नी अपने दो बच्चों के साथ रांची से हजारीबाग लौट रही थी. वाहन में सुरक्षा गार्ड भी था. चुटुपालू घाटी के प्रारंभ में ही कार का ब्रेक जाम हो गया. वाहन चालक […]

विज्ञापन
रामगढ़ : हजारीबाग सीजीएम अमितेश लाल के चालक की मौत गुरुवार की शाम चुटुपालू घाटी में हो गयी. हजारीबाग सीजीएम अमितेश लाल की धर्मपत्नी अपने दो बच्चों के साथ रांची से हजारीबाग लौट रही थी. वाहन में सुरक्षा गार्ड भी था. चुटुपालू घाटी के प्रारंभ में ही कार का ब्रेक जाम हो गया.
वाहन चालक विजय कुमार कार को रोक कर ब्रेक की जांच कर रहा था. इसी दाैरान रांची की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने चालक विजय कुमार को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सीजीएम के परिवार के लोग व सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गये. सीजीएम की पत्नी व उनके बच्चों को रामगढ़ थाना लाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola