नहीं बनी सहमति चुनाव स्थगित हुआ

Published at :15 Jan 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं बनी सहमति चुनाव स्थगित हुआ

रामगढ़ : भाजपा नगर अध्यक्ष पद का चुनाव आपसी सहमति नहीं बनने के कारण नहीं हो सका. चुनाव को लेकर गुरुवार को शंकर शंभु शिवालय में बैठक हुई. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिले के महामंत्री रणविजय सिंह मौजूद थे. पर्यवेक्षक व तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रयास के बावजूद आपसी सहमति नहीं बन सकी. चुनाव […]

विज्ञापन
रामगढ़ : भाजपा नगर अध्यक्ष पद का चुनाव आपसी सहमति नहीं बनने के कारण नहीं हो सका. चुनाव को लेकर गुरुवार को शंकर शंभु शिवालय में बैठक हुई. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिले के महामंत्री रणविजय सिंह मौजूद थे. पर्यवेक्षक व तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रयास के बावजूद आपसी सहमति नहीं बन सकी.
चुनाव में 13 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश किया. इतने दावेदारों के सामने आने पर बैठक में हंगामा की स्थिति पैदा हो गयी. पर्यवेक्षक द्वारा सभी दावेदारों को अलग बैठा कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी.
इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी दावेदारों की सूची प्रदेश को भेज दी जायेगी. बैठक में डाॅ संजय सिंह, रणंजय कुमार कुंटू, रामजी सिंह, महेश चौधरी, सहदेव ठाकुर आदि शामिल थे.
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार: भाजपा नगर अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश करने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, उपेंद्र वर्मा, सुबोध सिंह, धनंजय कुमार पुटुस, विनोद मिश्रा, ऋषिकेश सिंह, सूर्यवंश श्रीवास्तव, शिव कुमार महतो, प्रेम विश्वकर्मा, भरत कुमार चौरसिया, अरविंद साहू, अमर भारती, मनोज जायसवाल शामिल हैं.
एक बूथ अध्यक्ष की हुई पिटाई: भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव के क्रम में विवाद इतना बढ़ गया था कि बैठक समाप्त होने के बाद बैठक स्थल के बाहर एक बूथ अध्यक्ष को एक उम्मीदवार के समर्थकों ने पीट दिया. बाद में किसी तरह वरिष्ठ भाजपाइयों ने समक्षा बुझा कर मामला को शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola