30 गरीब विद्यार्थियों को मिलेगी शिक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : शिक्षा जगत की विश्वसनीय संस्था सुपर 30 टेक्नोविजन आइआइटी एकेडमी, पटना ने अपनी शाखा झारखंड में भी खोली है. शाखा योग्यता के आधार पर 30 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आइआइटी प्रवेश परीक्षा के लिए नि:शुल्क तैयारी करायेगी. संस्था आदिवासी शिक्षा योजना के तहत 50 एसटी व 25 एससी विद्यार्थियों का चयन कर […]
विज्ञापन
रामगढ़ : शिक्षा जगत की विश्वसनीय संस्था सुपर 30 टेक्नोविजन आइआइटी एकेडमी, पटना ने अपनी शाखा झारखंड में भी खोली है. शाखा योग्यता के आधार पर 30 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आइआइटी प्रवेश परीक्षा के लिए नि:शुल्क तैयारी करायेगी. संस्था आदिवासी शिक्षा योजना के तहत 50 एसटी व 25 एससी विद्यार्थियों का चयन कर स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी.
उक्त जानकारी संस्था के डीके सिंह ने गुरुवार को डिवाइन ओंकार मिशन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप की परीक्षा में 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्रा शामिल हो सकते हैं. (सफल विद्यार्थियों को 10वीं के बाद 11वीं व 12वीं के साथ-साथ आइआइटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी. लड़कियों को भी सुविधा प्रदान की जायेगी. स्कॉलरशिप परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार तथा तृतीय आनेवाले विद्यार्थी को पांच हजार की स्कॉलरशिप दी जायेगी. डीके सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से परीक्षा रामगढ़ के डिवाइन ओंकार मिशन में छह फरवरी को दिन के 12 बजे से आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




