रंगेहाथ पकड़े गये तीन पॉकेटमार

Published at :25 Nov 2015 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
रंगेहाथ पकड़े गये तीन पॉकेटमार

रंगेहाथ पकड़े गये तीन पॉकेटमार25आर-के -पकड़ाये तीनों पॉकेटमार.रामगढ़. बुधवार की शाम पॉकेटमारी करते तीन युवकों को गोमिया निवासी सोनू कुमार ने गांधी चौक पर पकड़ा. इनमें विकास सोनी व रवि सोनी (बगीचा निवासी) व गोलपार निवासी नसीम खान शामिल हैं. छात्र सोनू सुभाष चौक से एक टेंपो पर चढ़ा अौर गांधी चौक पर उतरा. उसके […]

विज्ञापन

रंगेहाथ पकड़े गये तीन पॉकेटमार25आर-के -पकड़ाये तीनों पॉकेटमार.रामगढ़. बुधवार की शाम पॉकेटमारी करते तीन युवकों को गोमिया निवासी सोनू कुमार ने गांधी चौक पर पकड़ा. इनमें विकास सोनी व रवि सोनी (बगीचा निवासी) व गोलपार निवासी नसीम खान शामिल हैं. छात्र सोनू सुभाष चौक से एक टेंपो पर चढ़ा अौर गांधी चौक पर उतरा. उसके साथ तीन युवक भी उतरे. उनमें से दो ने सोनू का पर्स उड़ा लिया व तत्काल वहां से निकल गये. जब सोनू ने किराया देने के लिए जेब में हाथ डाला, तो पर्स गायब था. उसने साथ उतरे तीसरे युवक को पकड़ लिया व हल्ला मचाया. शोर होता देख युवक पर्स देने की बात कह सड़क के किनारे आ गया और अपने साथियों से सोनू को पर्स दिला दिया. तब तक वहां भीड़ लग गयी थी. पुलिस भी पहुंच गयी और तीनों युवकों को पकड़कर थाना ले गयी. इस मामले पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने कहा कि पकड़े गये युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola