मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलायेंगे : ददई

Published at :23 Nov 2015 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलायेंगे : ददई

मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलायेंगे : ददई फोटो फाइल : 23 चितरपुर ई पत्रकारों से बातचीत करते ददई दुबे रजरप्पा.इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का महाधिवेशन पांच, छह व सात दिसंबर को धनबाद में होगा. उक्त जानकारी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दुबे ने रजरप्पा के वीआइपी रेस्ट […]

विज्ञापन

मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलायेंगे : ददई फोटो फाइल : 23 चितरपुर ई पत्रकारों से बातचीत करते ददई दुबे रजरप्पा.इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का महाधिवेशन पांच, छह व सात दिसंबर को धनबाद में होगा. उक्त जानकारी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दुबे ने रजरप्पा के वीआइपी रेस्ट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि धनबाद के न्यू टाउन हॉल गोल्फ मैदान में वर्किंग कमेटी की बैठक अधिवेशन के पहले दिन पांच दिसंबर को 11 बजे से होगी. इसमें लगभग 18 हजार डेलिगेट भाग लेंगे. छह दिसंबर को दस बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसमें 75 बिंदुओं पर मजदूरों के हित पर प्रस्ताव लाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की गलत नीति के कारण आज मजदूरों काे हटाया जा रहा है. अधिवेशन में बंद पड़ी फैक्टरी और आउटसोर्सिंग मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जायेगा. 40 करोड़ ऐसे मजदूर हैं, जिनको मजदूर की संज्ञा नहीं दी गयी है, ऐसे मजदूरों को भी न्यूनतम मजदूरी दिलाने का काम किया जायेगा. सात दिसंबर को खुला अधिवेशन व समापन होगा. उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी जोर – शोर से की जा रही है. कार्यकर्ताओं को पोस्टर, बैनर आदि बनाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने आरसीएमएस के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की कटाक्ष करते हुए कहा कि वे इंटक व सम्मेलन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं. अधिवेशन के बाद अपने करनी से जेल जायेंगे. मौके पर राजेंद्रनाथ चौधरी, अख्तर आजाद, राधा कृष्ण मेनन, नंदकिशोर दास, मनीष पांडेय, प्रदीप अग्रवाल, किरण आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola