लीड) फ्लैग-गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के वोटरों में उत्साह दिखा

Published at :22 Nov 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) फ्लैग-गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के वोटरों में  उत्साह दिखा

लीड) फ्लैग-गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के वोटरों में उत्साह दिखाफोटो फाइल 22आर-डी-पत्रकार सम्मेलन में उपायुक्त व एसपी. हेडलाइन…अौसतन 78.4 प्रतिशत मतदान तीनों प्रखंडों के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआगोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड रामगढ़. पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को रामगढ़ जिला के गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड में मतदान हुआ. […]

विज्ञापन

लीड) फ्लैग-गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के वोटरों में उत्साह दिखाफोटो फाइल 22आर-डी-पत्रकार सम्मेलन में उपायुक्त व एसपी. हेडलाइन…अौसतन 78.4 प्रतिशत मतदान तीनों प्रखंडों के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआगोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड रामगढ़. पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को रामगढ़ जिला के गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड में मतदान हुआ. तीनों प्रखंड में भारी मतदान की सूचना है. मतदान के बाद संध्या में छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय में उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डा एम तमिल वाणन ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया. उपायुक्त ने बताया कि तीनों प्रखंड में भारी मतदान हुआ है. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. उपायुक्त ने बताया कि तीनों प्रखंड में औसत मतदान 78.4 प्रतिशत हुआ. जबकि दुलमी प्रखंड में सबसे अधिक मतदान 81.83 प्रतिशत हुआ है. गोला प्रखंड में 80.1 प्रतिशत तथा चितरपुर प्रखंड में 71.8 प्रतिशत मतदान हुआ है. तीनों प्रखंडों में पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया है. उपायुक्त ने बताया कि दुलमी प्रखंड में महिलाओं ने 82.83 प्रतिशत तथा पुरुषों ने 80.92 प्रतिशत, गोला प्रखंड में महिलाओं ने 81.74 प्रतिशत तथा पुरुषों ने 78.45 प्रतिशत तथा चितरपुर प्रखंड में महिलाओं ने 73.67 प्रतिशत तथा पुरुषों ने 70.28 प्रतिशत मतदान किया. एसपी ने बताया कि तीनों प्रखंडों के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola