गुरुवाणी से गूंजी प्रभातफेरी

Published at :20 Nov 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुवाणी से गूंजी प्रभातफेरी

गुरुवाणी से गूंजी प्रभातफेरीफोटो फाइल 20आर-एफ -प्रभातफेरी में शामिल लोग.रामगढ़. श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर आठवें दिन प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी के दौरान रामगढ़ की सड़कें गुरुवाणी व भजन-कीर्तन से गूंजती रही. प्रभातफेरी के दौरान संत का मार्ग धरम के पऊड़ी, को बड़भागी पाये आदि भजनों का गायन हुआ. प्रभातफेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब […]

विज्ञापन

गुरुवाणी से गूंजी प्रभातफेरीफोटो फाइल 20आर-एफ -प्रभातफेरी में शामिल लोग.रामगढ़. श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर आठवें दिन प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी के दौरान रामगढ़ की सड़कें गुरुवाणी व भजन-कीर्तन से गूंजती रही. प्रभातफेरी के दौरान संत का मार्ग धरम के पऊड़ी, को बड़भागी पाये आदि भजनों का गायन हुआ. प्रभातफेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए गुरु नानक मुहल्ला स्थित रंजीत सिंह छाबड़ा के आवास पर पहुंची. यहां रंजीत सिंह छाबड़ा, डॉ पीएस छाबड़ा व उनके परिजनों ने निशान साहिब पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी का स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से डॉ नरेंद्र सिंह ने रंजीत सिंह छाबड़ा को सरोपा प्रदान किया. छाबड़ा परिवार की ओर से प्रभातफेरी में शामिल लोगों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गयी थी. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव सरदार जगजीत सिंह सोनी, परमजीत सिंह चमन, इंदरपाल सिंह सैनी, परमदीप कालरा, रघुबीर सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह मारवा, डॉ नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह अरोरा, कुलजीत सिंह कालरा, हरपाल सिंह अरोरा, नरेंद्र सिंह चमन, परमिंदर सिंह जस्सल, मंजीत सिंह भुसरी, जितेंद्र सिंह पवार, जसमीत कौर सोनी, नीलम अरोरा, सतनाम कौर छाबड़ा, सीमा कोहली, लवली सोनी, सोनी, पिंकी गांधी, रंजू अरोरा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola