सीओ ने बैनर पोस्टर लगाने की जानकारी दी

Published at :19 Nov 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने बैनर पोस्टर लगाने की जानकारी दी

सीओ ने बैनर पोस्टर लगाने की जानकारी दी फोटो फाइल 19पीटीआर-डी में जानकारी देते सीओपतरातू. अंचल अधिकारी रितेश जायसवाल ने अंचल कार्यालय में उम्मीदवारों के बैनर पोस्टर लगाने संबंधी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीदवार या उसके अभिकर्ता किसी भी व्यक्ति की निजी भूमि, भवन, हॉल या दीवार का उपयोग प्रचार-प्रसार के लिए […]

विज्ञापन

सीओ ने बैनर पोस्टर लगाने की जानकारी दी फोटो फाइल 19पीटीआर-डी में जानकारी देते सीओपतरातू. अंचल अधिकारी रितेश जायसवाल ने अंचल कार्यालय में उम्मीदवारों के बैनर पोस्टर लगाने संबंधी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीदवार या उसके अभिकर्ता किसी भी व्यक्ति की निजी भूमि, भवन, हॉल या दीवार का उपयोग प्रचार-प्रसार के लिए नहीं करेंगे. झंडा, बैनर लगाने के लिए भवन मालिक की लिखित अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है. मतदान के दिन जिप प्रत्याशी भ्रमण के लिए चार व मुखिया दो वाहन का ही प्रयोग कर सकेंगे. वाहन पर जिप, मुखिया व पंसस प्रत्याशी एक बैनर या एक पोस्टर लगा सकते हैं. चुनाव प्रचार 26 नवंबर अपराह्म तीन बजे तक करना है. वाहन में चालक समेत कुल पांच व्यक्ति ही सवार हो सकते हैं. प्रचार-प्रसार सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक तक ही करना है. प्रत्याशियों में रोषप्रचार-प्रसार वाहन के लिए परमिशन नहीं मिलने से प्रत्याशियों में रोष है. प्रत्याशियों का कहना है कि चुनाव चिन्ह आवंटित हुये पांच दिन हो चुके हैं. पर अभी तक वाहन के लिए अनुमति नहीं मिली है. उनका कहना है कि प्रचार-प्रसार के लिए अब काफी कम समय है. वे कब प्रचार-प्रसार करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola