प्रत्याशियों ने विकास का वादा कर मांगा वोट

Published at :19 Nov 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने विकास का वादा कर मांगा वोट

प्रत्याशियों ने विकास का वादा कर मांगा वोट फोटो फाइल : 19 चितरपुर ओ, क्यू दौरा में शामिल मुखिया प्रत्याशी व जिप प्रत्याशीगोला. गोला के कुम्हरदगा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने डभातू, कुम्हरदगा, तिरला आदि गांवों में जनसंपर्क कर हेलमेट छाप पर वोट देने की अपील की. मौके पर बजरंग महतो, रिंकु देवी, […]

विज्ञापन

प्रत्याशियों ने विकास का वादा कर मांगा वोट फोटो फाइल : 19 चितरपुर ओ, क्यू दौरा में शामिल मुखिया प्रत्याशी व जिप प्रत्याशीगोला. गोला के कुम्हरदगा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने डभातू, कुम्हरदगा, तिरला आदि गांवों में जनसंपर्क कर हेलमेट छाप पर वोट देने की अपील की. मौके पर बजरंग महतो, रिंकु देवी, मुनी देवी, शीला देवी, चांदनी देवी, मंजु देवी, सुरेंद्र प्रसाद, मुकेश आदि शामिल थे. बंदा पंचायत मुखिया प्रत्याशी कुलदीप साव ने भी वोट देने की अपील की. नावाडीह पंचायत के मुखिया उम्मीदवार ऐतवरिया देवी चोकड़बेड़ा, रम्हारु, मसरीबेड़ा सहित कई गांवों में मतदाताओं से मिल कर हारमोनियम छाप पर वोट देने की अपील की. सरगडीह पंचायत के मुखिया उम्मीदवार केशरिया हरी शंकर महतो उर्फ हरिया ने क्षेत्र के कई गांवों में दौरा किया. कोरांबे पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रंजीत बेदिया ने हेसल, कोरांबे, सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया. गोला मध्य क्षेत्र के जिप प्रत्याशी ममता देवी बरियातू, गोला, टोनागातू सहित कई गांवों में लोगों से मिल कर गले की टाई छाप में वोट देने की अपील की. जिप प्रत्याशी कलावती देवी ने भी लोगों से मिल कर कोर्ट छाप पर वोट देने की अपील की. गोला पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद प्रत्याशी कपिल मुंडा ने भी सोकला, डीमरा, बरलंगा आदि गांवों में जनसंपर्क किया. गोला पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद उम्मीदवार सुनीता देवी ने भी हुप्पू, तोयर, खोखा, बंदा सहित कई गांवों में लोगों से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola