व्रतियों ने किया खरना पूजन, प्रथम अर्घ्य आज

व्रतियों ने किया खरना पूजन, प्रथम अर्घ्य आज 16बीएचयू-43-खरना पूजन करती छठव्रती.भुरकुंडा. चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन सोमवार शाम को छठव्रतियों ने खरना पूजन किया. खरना प्रसाद ग्रहण करने के लिए छठ व्रतियों के यहां बड़ी तादाद में लोग आते-जाते दिखे. पर्व के तीसरे दिन मंगलवार अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जायेगा. […]
व्रतियों ने किया खरना पूजन, प्रथम अर्घ्य आज 16बीएचयू-43-खरना पूजन करती छठव्रती.भुरकुंडा. चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन सोमवार शाम को छठव्रतियों ने खरना पूजन किया. खरना प्रसाद ग्रहण करने के लिए छठ व्रतियों के यहां बड़ी तादाद में लोग आते-जाते दिखे. पर्व के तीसरे दिन मंगलवार अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जायेगा. जबकि बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व संपन्न हो जायेगा. छठ को लेकर कोयलांचल का माहौल भक्तिमय बन गया है. बाजार में पूजन सामग्री समेत ईख, फल की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










