लीड) गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी

Published at :13 Nov 2015 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी

लीड) गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी सतगुर नानक प्रकटया-मिटी धुंध जग चानन होया से गुंजा रामगढ़ सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया फोटो फाइल 13आर-डी-प्रभातफेरी में शामिल गुरुद्वारा प्रधान व साध-संगत के लोग.रामगढ़. सिख धर्म के प्रवर्तक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शुक्रवार से […]

विज्ञापन

लीड) गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी सतगुर नानक प्रकटया-मिटी धुंध जग चानन होया से गुंजा रामगढ़ सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया फोटो फाइल 13आर-डी-प्रभातफेरी में शामिल गुरुद्वारा प्रधान व साध-संगत के लोग.रामगढ़. सिख धर्म के प्रवर्तक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शुक्रवार से प्रभातफेरी शुरू हुई. प्रभातफेरी के पहले दिन बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुष व महिला शामिल हुए. प्रभात फेरी में साध-संगत भजन गाते चल रहे हैं. गुरुनानक तेरी जय होवे-बाबा नानक तेरी जय होवे, सतगुर नानक प्रकटया-मिटी धुंध जग चानन होया, ऊंचा दर बाबा नानक दा आदि भजनों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकल कर किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए गुरुनानक मुहल्ला स्थित रघुवीर सिंह छाबड़ा के आवास पर पहुंची. रघुवीर सिंह छाबड़ा व उनके परिवार के लोगों ने निशान साहिब पर माल्यार्पण किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मोहन सिंह सोनी ने रघुवीर सिंह छाबड़ा को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. छाबड़ा परिवार की ओर से प्रभातफेरी में शामिल लोगों के बीच मिठाई व प्रसाद का वितरण किया गया. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव सरदार जगजीत सिंह सोनी, देवेंद्र सिंह अरोरा, इंद्रजीत सिंह कोहली, हरजीत सिंह छाबड़ा, रंजीत सिंह छाबड़ा, अवतार सिंह सैनी, गुरमीत सिंह पलाहा, प्रीतम सिंह कालरा, परमिंदर सिंह जस्सल, अंकित, रौनक, सुरजीत सिंह कालरा, मंजीत सिंह भुसरी, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, मनी सिंह, गुरजीत सिंह सलूजा, सीमा कोहली, रंजू अरोरा, जसमीत सोनी, रिक्की लांबा, विक्की लांबा, लवली गांधी, डॉ मनवीर कौर, बलविंदर कौर छाबड़ा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola