..रिश्ता टूटने के बाद युवती ने दिखाई हिम्मत, प्रेमी के घर पहुंचकर रचायी शादी

Published by :VIKASH NATH
Published at :04 May 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
..रिश्ता टूटने के बाद युवती ने दिखाई हिम्मत, प्रेमी के घर पहुंचकर रचायी शादी

गोला थाना क्षेत्र में सोमवार को घटी यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयी

विज्ञापन

मां के इनकार के बाद मंडप में रच गया प्रेम विवाह छोटे भाई के मंडप में रचा बड़ा भाई का विवाह गोला. गोला थाना क्षेत्र में सोमवार को घटी यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयी. जोभिया गांव की एक युवती की शादी पाली-पतरातू क्षेत्र निवासी युवक से तय हुई थी. दोनों परिवारों की सहमति से 28 अप्रैल को विवाह की तिथि निश्चित की गयी थी और तैयारियां भी लगभग पूरी थीं. लेकिन विवाह से एक सप्ताह पूर्व युवती की मां ने अचानक इस रिश्ते से इनकार कर दिया. युवक पक्ष ने समझाने की कोशिश की, परंतु मां अपने निर्णय पर अडिग रही और शादी टूट गयी. इस बीच युवक और युवती के बीच बातचीत जारी रही. संयोग से युवक के छोटे भाई की शादी भी उसी दिन तय थी और घर में मंडप सजा हुआ था. युवक के बुलावे पर युवती उसके घर पहुंची और वहीं छोटे भाई की शादी के लिए बने मंडप में दोनों ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया. घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन गोला थाना पहुंचे. वहां दिनभर गहमागहमी रही और विवाद के बीच समझौते की कोशिशें चलीं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया. अंततः आपसी सहमति से विवाह को मान्यता दी गयी और युवती को उसके पति के साथ विदा कर दिया गया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola