मुखिया के तीन व वार्ड के पांच प्रत्याशियों का नामांकन वापस

Published at :04 Nov 2015 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के तीन व वार्ड के पांच प्रत्याशियों का नामांकन वापस

मुखिया के तीन व वार्ड के पांच प्रत्याशियों का नामांकन वापस चितरपुर.चितरपुर प्रखंड कार्यालय नाम वापसी के अंतिम दिन तीन मुखिया प्रत्याशी व पांच वार्ड सदस्य प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है. इसमें चितरपुर दक्षिणी से मो जहांगीर एवं सुकरीगढ़ा से कोलेश्वर महतो व पूनम देवी के अलावे वार्ड सदस्य में बोरोबिंग के रीना […]

विज्ञापन

मुखिया के तीन व वार्ड के पांच प्रत्याशियों का नामांकन वापस चितरपुर.चितरपुर प्रखंड कार्यालय नाम वापसी के अंतिम दिन तीन मुखिया प्रत्याशी व पांच वार्ड सदस्य प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है. इसमें चितरपुर दक्षिणी से मो जहांगीर एवं सुकरीगढ़ा से कोलेश्वर महतो व पूनम देवी के अलावे वार्ड सदस्य में बोरोबिंग के रीना देवी, मारंगमरचा से गुरुदयाल महतो, चितरपुर पूर्वी से राजेश केंपट, सुकरीगढ़ा से मंगल महतो, चितरपुर उत्तरी से मो आसिफ के नाम शामिल हैं. अब चितरपुर प्रखंड में 82 मुखिया उम्मीदवार व 251 वार्ड सदस्य प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. जानकारी के अनुसार पांच नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. गोला में नौ मुखिया व छह वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र में नाम वापसी के अंतिम दिन नौ मुखिया व छह वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. मुखिया प्रत्याशी के लिए हेसापोड़ा से सूरजन बेदिया, राम कुमार बेदिया, लाल बाबू करमाली, मगनपुर से शिवदयाल करमाली, संग्रामपुर से सुनीता देवी, सोसोकला से बदरुदीन अहमद, पंचम चौधरी, पूरबडीह से उमाशंकर महतो, साड़म से गीता देवी के अलावा वार्ड सदस्य प्रत्याशी के लिये सुरेंद्र महतो, सोसोकला से जगेश करमाली, नावाडीह से अनिता देवी, बंदा से सुभाष करमाली, साड़म से आशा देवी, चाड़ी से बासुदेव महतो, सोसो से युगेश महतो ने अपना नामांकन वापस लिया है. बीडीओ पवन कुमार ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के बीच पांच नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. सभी प्रत्याशियों के साथ आवश्यक बैठक की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola