क्षेत्रीय वत्ति कार्यालय में नहीं मना स्थापना दिवस, रोष

Published at :02 Nov 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्रीय वत्ति कार्यालय में नहीं मना स्थापना दिवस,  रोष

क्षेत्रीय वित्त कार्यालय में नहीं मना स्थापना दिवस, रोष मिठाई लेने से भी कर्मचारियों ने इंकार कर दियाफोटो 2गिद्दी3-विरोध करते अधिकारी व कर्मचारी गिद्दी(हजारीबाग).महाप्रबंधक कार्यालय से सूचना नहीं मिलने के वजह से अरगडा क्षेत्रीय वित्त कार्यालय में एक नवंबर को कोल इंडिया का स्थापना दिवस नहीं मनाया गया. इससे वित्त कार्यालय में कार्य करने वाले […]

विज्ञापन

क्षेत्रीय वित्त कार्यालय में नहीं मना स्थापना दिवस, रोष मिठाई लेने से भी कर्मचारियों ने इंकार कर दियाफोटो 2गिद्दी3-विरोध करते अधिकारी व कर्मचारी गिद्दी(हजारीबाग).महाप्रबंधक कार्यालय से सूचना नहीं मिलने के वजह से अरगडा क्षेत्रीय वित्त कार्यालय में एक नवंबर को कोल इंडिया का स्थापना दिवस नहीं मनाया गया. इससे वित्त कार्यालय में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश है. महाप्रबंधक कार्यालय से भेजी गयी मिठाई भी वित्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लेने से इंकार कर दिया. इसे लेकर विरोध जताया. अरगडा क्षेत्रीय वित्त कार्यालय में हर वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस बार नहीं मनाया गया. वित्त कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि स्थापना दिवस को लेकर उन्हें किसी तरह की सूचना अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय से नहीं मिली. इस वजह से स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने व मनाने से वंचित रह गये. इसका विरोध करनेवालों में क्षेत्रीय वित कार्यालय के आशीष पोद्दार, विवेक, सुधीर कुमार मिश्रा, कमलेश मिश्रा, अमित मुखर्जी, मदन कुमार, शैलेंद्र कुमार वर्मा, आशा देवी, प्रभा, बंधनी देवी, रामजी आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola