मुखिया व वार्ड सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच

Published at :02 Nov 2015 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया व वार्ड सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच

मुखिया व वार्ड सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच मुखिया के एक तथा वार्ड सदस्य के चार नामांकन पत्र रद्द गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गयी. इसमें हुआग पंचायत के मुखिया उम्मीदवार प्रेम राम तथा वार्ड सदस्य के चार उम्मीदवारों का नामांकन रद्द […]

विज्ञापन

मुखिया व वार्ड सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच मुखिया के एक तथा वार्ड सदस्य के चार नामांकन पत्र रद्द गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गयी. इसमें हुआग पंचायत के मुखिया उम्मीदवार प्रेम राम तथा वार्ड सदस्य के चार उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी मधु कुमारी व सधीर प्रकाश की मौजूदगी में मुखिया के 46 व वार्ड सदस्य के 313 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गयी. जांच में पाया गया कि हुआग पंचायत पिछड़ी जाति अन्य के लिए आरक्षित है, लेकिन अनुसूचित जाति के प्रेम राम ने मुखिया पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इस आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है. अब चुनाव मैदान में 89 मुखिया उम्मीदवार रह गये हैं. रबोध पंचायत के वार्ड नंबर सात के वार्ड सदस्य उम्मीदवार ममता देवी, होन्हेमोढ़ा पंचायत के वार्ड नंबर आठ के उम्मीदवार राजकुमार महतो, टोंगी पंचायत के वार्ड नंबर एक के उम्मीदवार अजय कुमार किस्कू व रबोध पंचायत के वार्ड नंबर पांच के वार्ड सदस्य उम्मीदवार कौशल महतो का नामांकन रद्द कर दिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सुधीर प्रकाश ने बताया कि ममता देवी, राजकुमार महतो व अजय कुमार किस्कू की उम्र 21 वर्ष नहीं थी. इस वजह से उनलोगों का नामांकन रद्द किया गया है. कौशल महतो दो नामांकन पत्र एक वार्ड में भरा था. इस वजह से एक नामांकन पत्र रद्द किया गया है. हजारीबाग अनुमंडल कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों का नामांकन पत्रों की जांच हुई. जांच में सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola