कम अनाज देने की शिकायत

Published at :02 Nov 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कम अनाज देने की शिकायत

कम अनाज देने की शिकायत रामगढ़. पतरातू प्रखंड के पोचरा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह एसी जगत नारायण प्रसाद से मिल कर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा कम अनाज देने की शिकायत की. ग्रामीणों का कहना था कि दुकानदारों द्वारा प्रत्येक कार्ड में दो से तीन केजी तक अनाज कम […]

विज्ञापन

कम अनाज देने की शिकायत रामगढ़. पतरातू प्रखंड के पोचरा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह एसी जगत नारायण प्रसाद से मिल कर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा कम अनाज देने की शिकायत की. ग्रामीणों का कहना था कि दुकानदारों द्वारा प्रत्येक कार्ड में दो से तीन केजी तक अनाज कम दिया जा रहा है. विरोध करने पर दुकानदारों का कहना है कि उन्हें गोदाम से ही बोरे में अनाज कम मिलता है. हम कहां से पूरा दें. इस पर एसी जगत नारायण प्रसाद ने तत्काल पतरातू बीडीओ को फोन कर निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें तथा एमओ को भेज कर उनकी उपस्थिति में लाभुकों को अनाज पूरी मात्रा में दिलवायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola