कंपनी की योजना का लाभ उठायें

कंपनी की योजना का लाभ उठायेंविभिन्न परियोजनाओं व महाप्रबंधक कार्यालय में मना सीसीएल का स्थापना दिवस 1 कुजू बी: अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते जीएम.कुजू. सीआइएल/सीसीएल का स्थापना दिवस रविवार को कुजू में मनाया गया. मौके पर महाप्रबंधक कार्यालय सहित क्षेत्र के तोपा, पिंडरा, करमा, आरा, सारूबेड़ा, कुजू कोलियरी, पूंडी, हेसागढ़ा परियोजना कार्यालय में […]
कंपनी की योजना का लाभ उठायेंविभिन्न परियोजनाओं व महाप्रबंधक कार्यालय में मना सीसीएल का स्थापना दिवस 1 कुजू बी: अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते जीएम.कुजू. सीआइएल/सीसीएल का स्थापना दिवस रविवार को कुजू में मनाया गया. मौके पर महाप्रबंधक कार्यालय सहित क्षेत्र के तोपा, पिंडरा, करमा, आरा, सारूबेड़ा, कुजू कोलियरी, पूंडी, हेसागढ़ा परियोजना कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम डीबी रेवतकर ने सीसीएल का झंडा फहराया. इसके बाद उन्होंने कोयला उत्पादन की दिशा में क्षेत्र की अबतक की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने 2020 तक 200 मिलियन टन कोयले के उत्पादन लक्ष्य को ध्यान में रखकर अधिकारियों व कर्मियों से तन-मन से जुड़ने का आह्वान किया. मौके पर एसओपी विजय कुमार ने सीसीएल द्वारा कोयला कर्मियों के हित में लिए गये निर्णय की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से कंपनी की योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया. वहीं सभी परियोजना में वहां के परियोजना पदाधिकारी द्वारा झंडोतोलन किया गया. महाप्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के 80 कामगारों को प्रोन्नति दी गयी है. मौके पर एसओ ईएंडएम एके सिन्हा, सफीक टीएम, एसओ सर्वे पी कुमार, एसओपीएंडपी आरके शर्मा,डीके झा, यूनियन नेता रामचंद्र वर्मा, एसके सिंह, सूर्यदेव सिंह, धनेश्वर मांझी, मो अताउल्लाह, एसके ओझा, सुधीर महतो, अफजल मियां, समशेर बहादूर सिंह, विनोद सिंह, विनोद मुंडा सहित काफी संख्या में कोयला कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










