आरक्षण के कारण वार्डों में नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Published at :01 Nov 2015 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण के कारण वार्डों में नहीं मिल रहे प्रत्याशी

आरक्षण के कारण वार्डों में नहीं मिल रहे प्रत्याशी भदानीनगर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पतरातू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के लिए आरक्षण कोटा में काफी त्रुटि पायी जा रही है. इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि चिकोर पंचायत के वार्ड नंबर 13 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. लेकिन उक्त वार्ड […]

विज्ञापन

आरक्षण के कारण वार्डों में नहीं मिल रहे प्रत्याशी भदानीनगर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पतरातू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के लिए आरक्षण कोटा में काफी त्रुटि पायी जा रही है. इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि चिकोर पंचायत के वार्ड नंबर 13 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. लेकिन उक्त वार्ड में एक भी अनुसूचित जाति का प्रत्याशी नहीं है. इसी तरह देवरिया पंचायत के घाटो टोला वार्ड संख्या को महिला हरिजन के लिए आरक्षित किया गया है. लेकिन यहां भी इस कैटेगरी का कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा. इस प्रकार के आरक्षण से नाराज ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार करने का मन बनाया है. दूसरी ओर, देवरिया पंचायत वासियों कहना है कि देवरिया पंचायत में मुखिया पद को हरिजन के लिए आरक्षित किया गया है. जबकि उक्त पंचायत में हरिजनों की नाम मात्र संख्या है. पंचायत वासियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. पंचायत के लोगों ने इस बाबत अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola