2017 तक झारखंड के सभी घरों में शौचालय : चंद्रप्रकाश

Published at :01 Nov 2015 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
2017 तक झारखंड के सभी घरों में  शौचालय : चंद्रप्रकाश

2017 तक झारखंड के सभी घरों में शौचालय : चंद्रप्रकाश फोटो फाइल : 1 चितरपुर एस मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी गोला.पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि 2017 तक राज्य के सभी घरों में शौचालय का निर्माण किया जायेगा. सभी घरों में पानी भी पहुंचाय जायेगा. उक्त बातें मंत्री श्री चौधरी ने गोला के […]

विज्ञापन

2017 तक झारखंड के सभी घरों में शौचालय : चंद्रप्रकाश फोटो फाइल : 1 चितरपुर एस मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी गोला.पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि 2017 तक राज्य के सभी घरों में शौचालय का निर्माण किया जायेगा. सभी घरों में पानी भी पहुंचाय जायेगा. उक्त बातें मंत्री श्री चौधरी ने गोला के आजसू कार्यालय में कही. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला को झारखंड सरकार द्वारा मॉडल जिला के रुप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है. उन्होंने कहा कि चाड़ी, हेसापोड़ा, सुतरी, कोया, कामता, बारघुटू, मगनपुर, सोसोकला आदि गांवों में पेयजल मुहैया कराने का कार्य शुरू किया गया है. सभी घरों में शौचालय निर्माण कार्य भी शुरू कराया जायेगा. उन्होंने पंचायत चुनाव पर कहा कि लोग शांतिपूर्ण चुनाव कराने में योगदान दे. मौके पर दिनेश महतो, जलेश्वर महतो, चंद्रशेखर महतो, अशोक महतो, सुदरलाल महतो, बजरंग कुमार महथा, काशी दांगी, गणेश महतो, दिनु गोस्वामी, महेश महतो, बिंदेश्वर महतो सहित कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola