छत का प्लास्टर गिरा, बाल -बाल बचे लोग

Published at :01 Nov 2015 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
छत का प्लास्टर गिरा, बाल -बाल बचे लोग

छत का प्लास्टर गिरा, बाल -बाल बचे लोगघाटोटांड़. सीसीएल प्रेमनगर कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर की छत का प्लास्टर गिर गया. उस वक्त क्वार्टर में रहने वाले सीसीएलकर्मी का पूरा परिवार बाहर निकला हुआ था. इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मी अखिलेश्वर मिश्रा अपने परिवार […]

विज्ञापन

छत का प्लास्टर गिरा, बाल -बाल बचे लोगघाटोटांड़. सीसीएल प्रेमनगर कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर की छत का प्लास्टर गिर गया. उस वक्त क्वार्टर में रहने वाले सीसीएलकर्मी का पूरा परिवार बाहर निकला हुआ था. इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मी अखिलेश्वर मिश्रा अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम नगर के ब्लॉक नंबर पांच के क्वार्टर नंबर पांच में रहते हैं. काफी दिनों से मरम्मत नहीं होने के कारण क्वार्टर की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. जगह -जगह छत के प्लास्टर गिर रहे हैं. रविवार को उस क्वार्टर की छत का प्लास्टर गिर गया. सीसीएल कर्मी सहित कई श्रमिक नेताओं ने जर्जर हो चुके क्वार्टर की मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola