घुटूवा ने धनवेड़वा को पराजित किया

घुटूवा ने धनवेड़वा को पराजित किया फोटो फाइल 1आर-डी-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि मनोज रामगढ़. क्रांति क्लब हुहुवा के तत्वावधान में रविवार को सोहराय मेला सह फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का पहला मैच घुटूवा व धनबेड़वा करमा के बीच खेला गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आजसू जिला सचिव मनोज कुमार […]
घुटूवा ने धनवेड़वा को पराजित किया फोटो फाइल 1आर-डी-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि मनोज रामगढ़. क्रांति क्लब हुहुवा के तत्वावधान में रविवार को सोहराय मेला सह फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का पहला मैच घुटूवा व धनबेड़वा करमा के बीच खेला गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि कोठार पंसस काशीनाथ मुंडा मौजूद थे. प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की. पहले मैच में घुटूवा ने 2-0 से धनबेड़वा करमा को पराजित किया. उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. यह खेल गांव में आज भी काफी लोकप्रिय है. इस खेल में दर्शकों को भरपुर रोमांच मिलता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होनेवाले इस तरह के आयोजन से गांव से प्रतिभा को पहचानने में मदद मिलती है. मौके पर राजेश महतो, अशोक, रौशन किशोर, गोपी, नागेश्वर, लोकनाथ, सूरज साव, प्रो जलेश्वर, संजय, अमीर, कमेटी के अध्यक्ष लालबाबू मुंडा, विश्वनाथ बेदिया, कोषाध्यक्ष छोटेलाल महतो, विवेक कुमार, रूपदेव मुंडा, अजीत राज, खेल संचालक विजय महतो आदि ने सराहनीय योगदन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










