छात्रों ने ग्रैंड मीट का आयोजन किया

छात्रों ने ग्रैंड मीट का आयोजन किया फोटो फाइल 1पीटीआर-सी में कार्यक्रम में उपस्थित जीएम व अन्य25 वर्ष पूरे हाने पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजनशिक्षकों को भी किया सम्मानित पतरातू.पीटीपीएस उच्च विद्यालय से वर्ष 1990 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्रों ने पीटीपीएस ऑफिसर्स क्लब में ग्रैंड मीट कार्यक्रम का आयोजन किया. छात्रों द्वारा […]
छात्रों ने ग्रैंड मीट का आयोजन किया फोटो फाइल 1पीटीआर-सी में कार्यक्रम में उपस्थित जीएम व अन्य25 वर्ष पूरे हाने पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजनशिक्षकों को भी किया सम्मानित पतरातू.पीटीपीएस उच्च विद्यालय से वर्ष 1990 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्रों ने पीटीपीएस ऑफिसर्स क्लब में ग्रैंड मीट कार्यक्रम का आयोजन किया. छात्रों द्वारा 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में सिल्वर जुबली रीयूनियन 2015 कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक बच्चू नारायण, अभियंता अनिल कुमार भारतीयम, सीआइएसएफ कमांडेंट समेत पुराने शिक्षकों में कैलाश मिस्त्री, राय सर, लक्ष्मण साहू, कुमार मनोज व भोला शर्मा उपस्थित थे. इस दौरान छात्रों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया. शिक्षकों ने कहा कि इस तरह का सम्मान बीते 25 वर्षों में नहीं मिला. उन्होंने इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए छात्रों को आर्शीवाद दिया. आगे भी ऐसे कार्यक्रम के आयोजन की बात कही. बैच के छात्रों ने अतिथियों व अभिभावकों को भी सम्मानित किया. महाप्रबंधक बच्चू नारायण ने बैच के छात्रों से अनुरोध किया कि वे अपने विद्यालय व महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग करें. बैच द्वारा शिक्षकों व बुजुर्गों के बताये मार्ग पर चलने का आश्वासन देते हुए प्रदेश व देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया. छात्रों ने पीटीपीएस डैम पर भी मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया. कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश सिंह, संटु सिंह, पंकज झा, मनोज महादानी, सुबोध कुमार, प्रभात कुमार, राजीव मोहन कांकदवार, सोमेन बनर्जी, शुभजीत दत्ता, कुमार मनीष, रितेश रंजन, नौशाद, सज्जाद, रिजवान, मनीष तिवारी, संतोष विद्रोही, विशेश्वर प्रसाद, विशाल कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, शशि रंजन, प्रवीण कुमार, शिव उरांव, जितेंद्र सुधांशु, अतुल कुमार, अभिषेक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










