लेवी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Published at :01 Nov 2015 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
लेवी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू पुलिस ने लेवी मांगने के आरोप में नंद किशोर गंझू काे गिरफ्तार किया है. मुख्यालय डीएसपी विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिठोरिया के मोढ़ा गांव में कांके के संवेदक शंभु प्रसाद यादव द्वारा एक कराेड़ की लागत से पुल बनया जा रहा है. झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा के जोनल कमांडर […]

विज्ञापन

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू पुलिस ने लेवी मांगने के आरोप में नंद किशोर गंझू काे गिरफ्तार किया है. मुख्यालय डीएसपी विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिठोरिया के मोढ़ा गांव में कांके के संवेदक शंभु प्रसाद यादव द्वारा एक कराेड़ की लागत से पुल बनया जा रहा है.

झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा के जोनल कमांडर दीपक सिंह द्वारा ठेकेदार से पांच प्रतिशत लेवी मांगी गयी थी. लेवी के लिए संवेदक को भेजे गये पत्र में मोबाइल नंबर 9973333240 पर संपर्क किये बिना काम बंद रखने की धमकी दी गयी थी. ठेकेदार ने दो मुंशी सुकरा उरांव व विष्णु लोहरा को बातचीत के लिए भेजा था. बातचीत के लिए तालाटांड़ स्थित दुधिया गढ़ा में स्थान तय हुआ था.

माेरचा के नंद किशोर गंझू, विकास राम व एक अन्य बातचीत के लिए पहुंचे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर नंद किशोर गंझू को गिरफ्तार कर लिया. अन्य भागने में सफल रहे. मौके से पुलिस ने विकास राम की बाइक समेत पुलिस ने दाे माेटरसाइकिल जब्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola