सर्वोदय निकेतन में राष्ट्रीय एकता दिवस मना

Published at :31 Oct 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वोदय निकेतन में राष्ट्रीय एकता दिवस मना

सर्वोदय निकेतन में राष्ट्रीय एकता दिवस मना31 कुजू सी: मार्ल्यापण करते लोग. कुजू. सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय डटमा मोड़ कुजू में शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस व इंदिरा गांधी की 31वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. विद्यालय के प्राचार्य सूर्यनाथ यादव, विद्यालय के सभी शिक्षक […]

विज्ञापन

सर्वोदय निकेतन में राष्ट्रीय एकता दिवस मना31 कुजू सी: मार्ल्यापण करते लोग. कुजू. सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय डटमा मोड़ कुजू में शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस व इंदिरा गांधी की 31वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. विद्यालय के प्राचार्य सूर्यनाथ यादव, विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने नेताद्वय के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय एकता के लिए यह शपथ दिलायी कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे. उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प दिलाया. मौके पर सत्यप्रकाश वर्मा, कन्हाई लाल गोस्वामी, शशिशंकर उपाध्याय, रविंद्रनाथ उपाध्याय, मनीष प्रसाद, संजय कुमार साहू, ब्रह्मदेव महतो, अमित कुमार सिंह, मनीषानंद प्यारेलाल, साक्षी बहल, शीबा खान, सिंघु गुप्ता, सबिहा खान, सोमा बनर्जी, सरोज वर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola